ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुरक्षा-सम्मान वाली सरकार चाहिए या दंगाइयों-अपराधियों का समर्थन करने वाली : योगी

मुरादाबाद, 02 सितंबर । आपको सुरक्षा और सम्मान की सरकार के साथ रहना है या दंगाइयों और अपराधियों का समर्थन करने वालों का साथ देना है, यह आपको सोचना और समझना होगा। वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी है। आगामी दिनों में सात लाख लोगों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। यह बातें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मूंढापांडे स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुरादाबाद जनपद की 401 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने वहां आयोजित रोजगार मेले में 11 युवाओं को नियुक्ति पत्र व विभिन्न योजनाओं के पांच-पांच लाभार्थियों को टैबलेट, चेक आवास की चाबी आदि सौंपी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि पीतल नगरी कहलाने वाला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। यह मुरादाबाद नये और विकसित भारत में अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा यहां गुरु जंभेश्वर के नाम पर बन रहा सरकारी विश्वविद्यालय मुरादाबाद के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विकास के पंख लगाने के लिए सरकार के पास विजन होना चाहिए। इसलिए ऐसे जनप्रतिनिधियों और सरकार को चुनने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे प्रदेशों में सम्मान मिला है। उत्तर प्रदेश देश का दूसरा बड़ा आर्थिक रूप से समृद्ध राज्य है और अगले तीन साल में उत्तर प्रदेश देश का नंबर एक और सबसे अग्रणी मजबूत आर्थिक रूप से सशक्त राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले की प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल अपराध का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि 2017 में उनकी सरकार बनने के बाद बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं। युवाओं को रोजगार और नौकरियां मिल रहा है। सपा के साथ कांग्रेस भी तुष्टीकरण की राजनीति करती है, जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार सुरक्षा के साथ सामाजिक सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी महिला सशक्तीकरण को साकार कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ ऐसी सरकार है जो आपके बच्चों के हाथ में पढ़ाई के लिए टैबलेट और एंड्रॉयड मोबाइल फोन दे रही है तो दूसरी ओर पूर्व में ऐसी सरकार थी जो तमंचा और गोली बंदूक थमाकर अपराध की ओर ले जाने वाली थी। कहां जाना है, यह आप तय करें। उन्होंने कहा कि हर काम देश के नाम और देश के लिए होना चाहिए। यही संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचप्रण पर चलने का आह्वान किया है। हमें वही मार्ग चुनकर स्वामी विवेकानंद और अन्य महापुरुषों के सपनों का विकसित भारत बनाने में जुटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *