ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय अमखेडा के छात्रों ने मंडल स्तर पर किया नाम रोशन

भानी देवी गोयल इंटर कालेज झांसी में आयोजित हुई बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता में जनपद जालौन का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्राम अमखेडा के छात्रों ने अभूतपूर्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसकी तारीफ़ व्यक्तिगत रूप से एडी बेसिक द्वारा की गई। बच्चों ने लोकगीत की प्रतियोगिता में जनपद जालौन का प्रतिनिधित्व किया।

बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी आगंतुकों अधिकारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिस पर एडी बेसिक झांसी मण्डल एवं अन्य अधिकारियों ने स्टेज पर आ कर बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों ने झांसी मंडल पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहले प्रयास में अमखेडा गांव की दहलीज पार करके जनपद स्तर पर प्रथम और मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान पाने के बाद ग्रामीण जनों ने बच्चों को बधाई दी एवं विद्यालय आकर मिठाई खिलाई। बच्चों के साथ विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री श्याम जी निरंजन और समाजसेवी श्री उमाशंकर राठौर बच्चों के साथ रहे और प्रोत्साहन किया। विद्यालय आ कर छात्रों ने अपने गुरु श्री विपिन उपाध्याय को जीती हुई शील्ड समर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *