ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्य मिनी बैडमिन्टन प्रतियोगिता झुन्झुनू में 11 से 15 अक्टूबर को

राजस्थान बैडमिन्टन संघ के तत्वावधान में झुंझुनू एकेडमी विसडम सिटी झंझुनूं जिला बैडमिन्टन संघ द्वारा राजस्थान राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 11 से 15 अक्टूबर 2023 को जिवम स्पोर्टस स्कूल में आयोजित होगी।

राजस्थान बैडमिन्टन संघ के सचिव के.के. शर्मा ने बताया कि झुंझुनू एकेडमी विसडम सिटी झंझुनूं जिला बैडमिन्टन संघ द्वारा राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 11 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में एकल मुकाबले एवं 13 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में एकल व युगल मुकाबले आयोजित किये जायेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 27 जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे, प्रतियोगिता के क्वालिफाईंग मुकाबले 11 अक्टूबर को होंगे एवं मैन ड्रा के मुकाबले 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे।

प्रतियोगिता आयोजन सचिव दिलीप मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें बैडमिन्टन कोर्ट के पास खिलाड़ीयों एवं कोच एवं पेरेन्ट्स के लिये लोजिंग एवं बोर्डिंग भी उचित राशि पर अच्छी व्यवस्था की गई हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्यस्तरीय 11 वर्ष एवं 13 वर्ष की टीमों का चयन किया जायेगा, जो वेस्ट बंगाल में दिनांक 15 से 18 नवम्बर आयोजित 11 वर्ष की मिनी नेशनल बैडमिन्टन प्रतियोगिता में राजस्थान टीम भाग लेगी। 13 वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि 21 से 24 नवम्बर को मिनी नेशनल बैडमिन्टन प्रतियोगिता, बोलान्गीर ओड़िसा में आयोजित होगी जिसमें राजस्थान टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक बालक एवं बालिकाओं के भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *