ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसएसबी ने मैदा की बोरी में पटाखा बम ले जा रहे एक को दबोचा

जिले के रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानो ने मैदा के बोरी में छुपा कर पटाखा बम ले जा रहे एक तस्कर को दबोच लिया है।पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल के वीरगंज थाना क्षेत्र का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।जो रक्सौल से एक बोरी मैदा के अंदर पटाखा के बंडल को छुपा कर बॉर्डर पार कर रहा था।

इसी दौरान एसएसबी के जवानो ने जांच के क्रम में मैत्री पुल पर पकड़ लिया।बताया गया कि एसएसबी को शक हुआ तो उसने उसकी जांच की तो उसके पास मौजूद मैदे के बोरे के अंदर से पटाखा के तीन बंडल प्राप्त हुए।जिसे हिरासत में लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *