ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतदाता सूची को लेकर गांव-गांव चलाएं जागरुकता अभियान: के रवि कुमार

समाहरणालय सभागार में रविवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ को मतदाता सूची से संबंधित आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश और नियम-प्रावधानों के साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करेंगे। हर स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के भी प्रयास किए जायें। साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का ससमय पर्यवेक्षण सुनिश्चित करना जरूरी है।

उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि कार्यों के उचित अनुश्रवण उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र में किए जा रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त जिले में स्वीप के तहत विशेष मतदाता जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे। इसमें मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय भाषा में ऑडियो, वीडियो तैयार कर प्रेषित किए जायेंगे। सभी इएलसी एवं चुनाव पाठशाला को क्रियाशील रखते हुए मतदाता जागरुकता गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य 21 अगस्त तक किया जाएगा। घर-घर सत्यापन के कार्य के लिए बीएलओ को वर्तमान मतदाताओं की विवरणी से संबंधित पूर्व से भरा हुआ बीएलओ पंजी राज्य स्तर से उपलब्ध पंजी में विवरणी का सत्यापन परिवार के प्रमुख से बबीएलओ द्वारा कराया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *