ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

कृषि कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को लक्सर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में सोलानी नदी के तटबंद का दौरा किया। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर व खानपुर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री जोशी ने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल भी जाना।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इस बीच किसानों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बाढ़ के पानी में आए केमिकल की जांच कराए जाने की मांग भी की। जिस पर गणेश जोशी ने सहमति जताई।

गणेश जोशी ने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित करने के साथ ही लक्सर व खानपुर क्षेत्र के किसानों का 3 महीने का बिजली बिल माफ कर दिया है। 3 महीने के लिए बैंक की रिकवरी भी स्थगित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ सरकार के सभी अधिकारी और मंत्री बाढ़ पीड़ित क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पहाड़ों व मैदानी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद लक्सर क्षेत्र में सोलानी नदी किनारे स्थित मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास बना तटबंध के टूटने से लक्सर व खानपुर क्षेत्र में बाढ़ आ गई। जिसके कारण शहरी क्षेत्रों में लोगों का घर का सामान और दुकानों का सामान काफी खराब हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *