ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बलिया: पेंशन महासम्मेलन की सफलता के लिए अटेवा की महिला विंग का विस्तार

पुरानी पेंशन को लेकर आंदोलनरत अटेवा के जिला इकाई की बैठक रविवार को लोकनिर्माण विभाग कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें आगामी 30 जुलाई को लखनऊ में होने वाले महिला शक्ति पेंशन महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अटेवा महिला विंग का विस्तार किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने एक अगस्त से नौ अगस्त सांसदों के आवास पर घंटी बजाओ कार्यक्रम अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले पेंशन शंखनाद रैली को सफल बनाने पर बल दिया गया। साथ ही पुरानी पेंशन आंदोलन की उपलब्धियों, छह राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली और विजय बन्धु द्वारा निकाली गई पेंशन रथयात्रा से पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की।

इसके पहले अटेवा की महिला विंग में अनु सिंह को सह जिला संयोजक, प्रियंका सिंह को सह जिला संयोजक, अंकिता पांडेय को जिला संगठन मंत्री, वंदना गुप्ता को जिला संगठन मंत्री, बबिता तिवारी को जिला संगठन मंत्री, सुमन यादव को जिला संयुक्त मंत्री, रंजना सिंह को जिला संयुक्त मंत्री, मंदाकिनी दुबे को जिला संयुक्त मंत्री के अलावा गीता सिंह, संध्या पांडेय व रंजिता सिंह को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई। साथ ही महिला विंग की सलाहकार के रूप में कविता सिंह को नामित किया गया।

बैठक में सरवत अफरोज, चित्रलेखा सिंह, राकेश मौर्या, विनय राय, संजय पांडेय, पंकज सिंह, राजीव गुप्ता, सुमित्रा गुप्ता, आरती राय व संजीव कुमार सिंह आदि थे। अध्यक्षता अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *