ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संसद में सांसदों के निलम्बन के खिलाफ सपा ने उप्र में धरना- प्रदर्शन किया

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा संसद सत्र में 146 सांसदों के अलोकतांत्रिक तरीके से निलम्बन और तानाशाही रवैये के खिलाफ धरना दिया।

इस धरने का उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना तथा भाजपा सरकार को हटाना है। समाजवादी पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। धरना- प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी और आमजन शामिल रहे। धरना-प्रदर्शन में नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की किसान, नौजवान, गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया।

समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने लखनऊ, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, मऊ, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, आजमगढ़,शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद कानपुर देहात, कानपुर नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, महराजगंज, सुल्तानपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, प्रयागराज, बदायूँ, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, फतेहपुर, बलरामपुर, मथुरा वृंदावन, वाराणसी, झासी, सोनभद्र, मिर्जापुर, समेत अन्य सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।

धरने में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल रही है। भाजपा आम जनता के संवैधानिक अधिकार खत्म कर तानाशाही कर रही है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हरायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *