ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

बारामूला जिले के राफियाबाद गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार यह दुखद घटना रफियाबाद के हादीपोरा गांव में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान हुई। जब एक महिला पर उसके बेटे ने धारदार हथियार से हमला किया था। आरोपी की पहचान अमीर वानी उर्फ गजिनी के रूप में हुई है और वह पेशे से ड्राइवर बताया गया है। पुलिस ने अपराध के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। किन्ही कारणों से मृतक पीड़िता की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। घटना के बाद मृतक महिला के शव को कानूनी-चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए उप जिला अस्पताल (एसडीएच) सोपोर में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच पुलिस स्टेशन डांगीवाचा में मामला दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *