ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे

जम्मू, 17 जुलाई । जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज बुधवार को दोनों तरफ से खुला है। आज हाईवे पर दोनों तरफ से छोटे वाहन चल रहे हैंे। इसके अलावा आज बड़े वाहन आज केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर चलेंगे। हाईवे पर ट्रैफिक की स्थिती का जायजा लेने के बाद बड़े वाहनों को चलने दिया जाएगा। जम्मू से श्रीनगर की ओर कोई भी बड़ा वाहन नहीं चलेगा। ऐसा टैªफिक पुलिस की एडवचाइजरी में कहा गया है।

ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट रामबन की ओर से जानकारी मिली है कि मौसम साफ है। अभी तक वाहनों के चलने में कोई रूकावट नहीं आई है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वह नियमों का पालन करते हुए कतारों में चलें और ओवरटेक न करें। इसके अलावा अधिकारियों ने वाहन चालकों से भूस्खलन होने वाले क्षेत्रों में न रूकने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *