ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार में स्वच्छता रैंकिंग में बेगूसराय के छह विद्यालयों ने बनाया उत्कृष्ट स्थान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिहार के 54 फाइव स्टार विद्यालय में बेगूसराय के छह विद्यालयों ने उत्कृष्ट स्थान बनाया है। एनपीएस बेगमसराय, मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय खरमौली इस कतार में पहली बार शामिल होकर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार जीता है।

जबकि, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा, मध्य विद्यालय बीहट एवं मध्य विद्यालय तरबन्ना ने लगातार दूसरी बार फाइव स्टार रेटिंग के साथ राज्य के शीर्ष 26 स्कूलों में शामिल रहते हुए स्वच्छता स्थायित्व पुरस्कार जीता है। इस उत्कृष्ट सम्मान की घोषणा से जिले के लोगों में हर्ष है। बधाई दी जा रही है कि यह बेगूसराय और बिहार के गौरव हैं। जिनके नेतृत्व में स्कूलों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

सोमवार को चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान पटना में बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022-23 के फाइव स्टार विजेता 28 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार’ तथा वर्ष 2021-22 के फाइव स्टार 26 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को ‘स्वच्छता स्थायित्व पुरस्कार’ समारोह पूर्वक प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्ति के बाद बेगूसराय आते ही सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय के प्रधान शिक्षक संध्या कुमारी, मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक विनय कुमार एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया। जबकि, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा की प्रधानाध्यापक कंचन कुमारी, मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार एवं मध्य विद्यालय तरबन्ना के प्रधानाध्यापक विभा रानी को फाइव स्टार रेटिंग के साथ उत्कृष्ट मानकों को निरंतर बनाए रखने के लिए ‘स्वच्छता स्थायित्व’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक कार्तिकेय धनजी ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सभी प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि बिहार में स्वच्छता के मानकों पर खड़े उतरने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक देश के सामने उदाहरण बनकर खड़े हो रहे हैं। यह सब बिहार को उदाहरण बना रहे हैं। मौके पर यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ पुष्पा जोशी, चंद्रगुप्त प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) राणा सिंह, यूनिसेफ के सीएफओ शिवेन्द्र पांडेय एवं वाश स्पेशलिस्ट प्रभाकर सिन्हा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *