ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झारखंड के धनबाद जिले में स्थिति नियंत्रण में, फिलहाल तीन स्थानों पर निषेधाज्ञा में छूट नहीं

 झारखंड के धनबाद जिले में अब स्थिति नियंत्रण में हैं। बवाल की आशंका के मद्देनजर फिलहाल कतरास थाना क्षेत्र के तीन स्थानों पर धारा 144 (निषेधाज्ञा) में छूट नहीं दी गई है। बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

यह नौबत धनबाद जिले के कतरास में गुरुवार रात एक ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आई। कतरास जिला मुख्यालय से करीब 29 किलोमीटर दूर है। शुक्रवार दिनभर और शनिवार सुबह हुए बवाल की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने अगले आदेश तक के लिए कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह, छाताबाद और आकाश किनारी इलाके में धारा 144 लगा दी। रविवार सुबह निषेधाज्ञा में कोई छूट नहीं दी गई है।

पुलिस ने कहा कि झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अब तक करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। कैलुडीह में जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने की वजह से इलाके में हिंसा भड़की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *