ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीपावली की तरह मनेगा श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम: अशोक कुमार

श्रीराम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रविवार को जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सामाजिक व धार्मिक संगठनों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने की।

बैठक में अपने संबोधन में अशोक कुमार ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जगाधरी शहर को 14 बस्तियों में बांटा गया है। सभी के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए है। एक जनवरी से 15 जनवरी तक शहर के सभी घरों में पूजित अक्षत, पत्रक व श्रीराम जन्मभूमि का चित्र पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 14 जनवरी से नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसी दिन से घरों को दीपावली की तरह सजाने का काम भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम चंद्र 14 वर्ष का वनवास के बाद जब अयोध्या पहुंचे थे, तब सभी ने दीपावली मनाई गई थी। अब 500 साल के उपरांत श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। उस दिन भी पूरे भारत में दीपावली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सभी जगहों पर श्रीराम मंदिर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उस दिन सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक भजन कीर्तन, सुंदर कांड पाठ इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे से एक बजे तक लाइव प्रोग्राम में सहभागीता रहेगी। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालक मुल्कराज दुआ, सह नगर पालक डॉ जितेंद्र कुमार, नगर संयोजक अनिल कुमार, सह संयोजक प्रवेश कुमार, रजनी प्रकाश, गीता गुप्ता, जिला सह संयोजक लक्ष्य बिंद्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *