ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डिनर डेट पर गए शाहिद कपूर का गुस्सा फूटा, पैपराजी पर भड़के

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उल्टा जिया’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ऐसे में वह इस फिल्म की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि वह पैपराजी पर गुस्सा हैं।

हाल ही में शाहिद की पत्नी…मीरा राजपूत के साथ डिनर डेट पर गए। ऐसे में जब पैपराजी ने उन्हें और मीरा को रेस्टोरेंट से बाहर आते देखा तो उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं। हालांकि, अपने आसपास पैपराजी का घेरा देखकर शाहिद काफी नाराज हो गए और फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। शाहिद तस्वीरें ले रहे पैपराजी पर चिल्लाए और तस्वीरें न लेने को कहा। उनके इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने उनकी आलोचना की है। नेटिज़न्स ने कहा है कि कबीर सिंह के बाद उनका रवैया बदल गया है।

इस दौरान डिनर डेट पर गए शाहिद और मीरा ने ब्लैक कलर की ट्विनिंग पहनी हुई थी। शाहिद जल्द ही रोशन एंड्रयूज की एक्शन थ्रिलर देवा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *