ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जंगल में मिला सड़ा-गला शव

। मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय के निकट गेठिया के जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गयी। शव बेहद सड़ा-गला है। उसका चेहरा पहचाने जाने योग्य नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और शव को जिला मुख्यालय पोस्टमॉर्टम के लिये लाने का प्रयास कर रही है।

ज्योलीकोट चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गये लोगों से गेठिया-सैनिटोरियम के जंगल में सड़ा-गला शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर ज्योलीकोट चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

शव पहचाने जाने की स्थिति में नहीं

पुलिस टीम को गेठिया-सैनिटोरियम से करीब एक-डेढ़ किमी दूर नीचे जंगल में सड़ी गली अवस्था में शव मिला। चौकी के प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि शव का चेहरा गला हुआ है। इसलिये पहचाने जाने योग्य नहीं है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार उम्र 35-40 वर्ष और मृत्यु करीब 15-20 दिन या इससे भी पहले हुई हो सकती है। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिये जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *