October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेवा भारती ने किया नए प्रकल्प का आरंभ

सेवा भारती जिला यमुनानगर द्वारा नये प्रकल्प का आरम्भ किया गया। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. रविश चौहान ने रविवार को बताया की सेवा भारती द्वारा नया बाल संस्कार केंद्र झांसी की रानी नाम से लक्ष्मी नगर, कैम्प में आरम्भ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के केन्द्रों में वंचित समाज के बच्चें, बच्चियाँ शिक्षा ग्रहण करते हैं और अपने संस्कारों की जानकारी प्राप्त करते हैं।

नगर अध्यक्षा रुचि महाजन ने बताया कि इस केंद्र पर ईशिका अध्यापिका के रूप मे सेवाएं प्रदान करेगी। नगर उपाध्यक्ष अशोक कोहली ने बताया कि बच्चों की संख्या अधिक होने पर नये संस्करण केंद्र का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 131 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। उनमें से 83 बच्चे इन संस्कार केन्द्रों पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह सब कार्य सेवा भारती मार्गदर्शक नवीन त्यागी की देखरेख मे सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर सहसचिव किशोर कुमार, सदस्य राकेश त्यागी, अध्यापिकाऐं एवं अभिभावक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.