ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कल्याण ने कंचन को गाड़ी से उतारा

श्रीरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कल्याण बनर्जी ने गुरुवार को उत्तरपाड़ा विधानसभा अंतर्गत कोन्नगर नवाग्राम इलाके में स्थानीय विधायक और टॉलीवुड अभिनेता कंचन मल्लिक को अपनी खुली जीप से उतार दिया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैंने एक दिन जाने से मना करते हुए कहा था कि महिलाएं रिएक्ट कर रही हैं। तृणमूल उम्मीदवार ने तृणमूल विधायक को अपने प्रचार में भी आने से मना कर दिया।

दरअसल, कल्याण बनर्जी गुरुवार को कोन्नगर नवग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रचार और जनसंपर्क के लिए निकले थे। प्रचार अभियान कोन्नगर स्टेशन रोड स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने शुरू हुआ। वहां विधायक कंचन मल्लिक कल्याण बनर्जी की खुली जीप में दिख रहे थे। लेकिन कल्याण बनर्जी उन्हें नीचे उतरने को कहा जिसके बाद विधायक कल्याण बनर्जी की गाड़ी से नीचे उतर गए।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि वह उदास हुए हैं या नहीं। इससे पहले मैं उन्हें लेकर प्रचार में निकला था। जब वह मेरे साथ प्रचार कर रहे थे तो गांव की महिलाएं काफी रिएक्ट कर रही थीं। मैंने उससे पहले ही कह दिया था कि वह गांव में न जाएं।”

कल्याण बनर्जी ने सवाल किया, वे सिर्फ मेरे साथ ही प्रचार क्यों कर रहे हैं?” वह एक विधायक हैं। वह खुद भी प्रचार कर सकते हैं। लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे हैं। मुझे चुनाव लड़ना है। आपको समझना होगा कि लोगों के मन में क्या है। मैं विशेष लोगों के लिए नहीं हूं। मैं सबके लिए हूं। इसलिए, मैं किसी व्यक्ति विशेष की खुशी के लिए लोगों को कष्ट नहीं पहुंचा सकता। जब हमने प्रतिक्रिया के लिए कंचन मल्लिक से संपर्क करने की कोशिश की तो विधायक ने फोन नहीं उठाया लेकिन तृणमूल सूत्रों के मुताबिक वह कोलकाता लौट गए थे।

उल्लेखनीय है कि, पिंकी बनर्जी से तलाक के बाद अभिनेता विधायक कंचन मल्लिक ने श्रीमयी चट्टोराज से शादी कर ली थी। यह तृणमूल विधायक की तीसरी शादी थी। इस बाद तृणमूल विधायक को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *