ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बागपत में राजकुमार सांगवान की बढ़त देख अमरपाल ने छोड़ा मतगणना स्थल

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के बागपत से प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने लगातार बढ़त बना रखी है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल ने लगातार रालोद की बढ़त के चलते मतगणना स्थल छोड़ दिया है।

रालोद के बागपत सीट से चुनाव मैदान में उतरे राजकुमार सांगवान ने 73 हजार मतों की बढ़त अपने निकटतम सपा उम्मीदवार अमरपाल से बना ली है। जीत की ओर बढ़ते रालोद उम्मीदवार को देख अमरपाल ने मतगणना स्थल छोड़ दिया है। वह चुपचाप मीडिया से बचते हुए कार में बैठ कर निकल गए। लगातार रालोद उम्मीदवार के बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं सपा खेमे में प्रत्याशी के जाने के बाद मायूसी छा गई है।
फैजाबाद से लल्लू सिंह पिछड़े
राम की नगरी अयोध्या (फैजाबाद) सीट से भाजपा के उम्मीदवार और दो बार से लगातार सांसद लल्लू सिंह सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से पीछे चल रहे हैं। सपा इस सीट पर 12 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं। सपा में बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह है और मतगणना स्थल पर भीषण गर्मी में गर्मजोशी के साथ डटे हुए हैं। वहीं भाजपा के खेमे में कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *