ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जेल में चलाया तलाशी अभियान : सामान रखने की दराज में मिला अफीम और मोबाइल

जोधपुर, 2 अगस्त  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा जेल से मिली जान की धमकी के बाद जोधपुर जेल में तलाशी अभियान निरंतर जारी है। तीन चार दिनों से रोजाना तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। दो बार मोबाइल बरामद होने के अब अफीम और एक अन्य मोबाइल जब्त किया गया है। अफीम पॉलिथीन थैली में रखा होने के साथ दराज में छुपाया हुआ था। इसी तरह की-पेड फोन बरामद हुआ है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेल उपाधीक्षक सौरभ स्वामी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। केंद्रीय कारागार में उपकारापाल कविता विश्रोई, जेल मुख्य प्रहरी मुकेश कुमार, जयसिंह द्वारा वार्ड नंबर 10 की बैरक संख्या 01 में तलाशी। तब सामान रखने की सैल्फ में पॉलिथीन की थैली में काला काढ़ानुमा पदार्थ मिला। पता लगा कि यह अफीम है। सौ ग्राम अफीम यहां मिला है। वहीं बैरक संख्या 03 में एक की-पेड बरामद हुआ है। अज्ञात शख्स के खिलाफ रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *