October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार: रिटायर्ड एसई सत्यपाल शर्मा जल संरक्षण अवार्ड से सम्मानित

नेहरु युवा केंद्र हिसार ने बिजली निगम से रिटायर्ड एसई सत्यपाल शर्मा एडवोकेट को उनके द्वारा सामाजिक सेवा व जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्वेच्छा से किये गये कार्य पर सामाजिक सेवा एवं जल संरक्षण सम्मान वर्ष 2023 से अलंकृत किया गया है।

यह सम्मान उन्हें नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना एवं नेहरु युवा केंद्र के उपनिदेश नरेन्द्र यादव ने प्रदान किया। सत्यपाल शर्मा जल सरंक्षण एवं नशा मुक्ति के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं। इससे पूर्व इन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तरीय समारोह में 2020-21 के लिये राज्य भर में प्रथम आने पर सम्मान पत्र एवं 50 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया था। जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी वे बड़ी रुचि एवं तन्मयता के साथ कार्य कर रहे हैं। अब तक वे स्वयं के खर्चे पर हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर 16 हजार से भी अधिक पौधे लगा चुके हैं व भविष्य में भी जल संरक्षण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मेहनत व लगन के साथ कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.