ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बालू माफिया ने किया पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

नवादा, 20 जुलाई। अवैध तरीके से बालू उठा रहे माफियाओं ने शनिवार को पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया ।इसमें एक पुलिसकर्मी का सर फट गया है,जिसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में दाखिल कराया गया ।पुलिस ने हमलावर बालू माफिया को गिरफ्तार करने का दावा किया है ।नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के पवई गांव स्थित बालू घाट पर माफिया और मेसकौर पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी को घायल होने की सूचना मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस कर्मी को बालू उठाने वाले बेलचा से मारकर घायल कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि बालू माफियाओं के हमले में अनुज दुबे नामक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में हमलावर आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले के बाद अपराधियों की टीम गांव में जाकर छिप गई थी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रफ्तार कर लिया है ।नवादा जिले के कई बालू घाट पर अवैध तरीके से बालू का उठाव अभी भी बद्दस्तूर जारी है।खुलेआम सड़कों पर बालू चुराकर माफिया तत्व गोरख धंधे कर रहे हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि अगर सूचना देने के लिए नवादा एसपी को फोन किया जाए तो वह फोन तक नहीं उठाते हैं ।जिस कारण जिले में अराजक माहौल कायम है ।वही अपराधियों की चांदी कट रही है। शांति प्रिया नागरिको ने मुख्यमंत्री से नवादा एसपी को हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *