ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामभाऊ बोंडाले का नागपुर में निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामकृष्ण विश्वनाथ बोंडाले उपाख्य रामभाऊ का रविवार को निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। उन्होंने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में सुबह करीब 10.15 बजे अंतिम सांस ली। विगत कुछ वर्षों से वह संघ मुख्यालय में ही रह रहे थे।

संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक रामभाऊ का अंतिम संस्कार आझ शाम 05 बजे नागपुर के गंगाबाई घाट पर होगा।

संघ मुख्यालय में आने वाला कोई भी अतिथि रामभाऊ से मिले बिना नहीं जाता था। रामभाऊ का जन्म महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले कि ग्राम जामसंडे में 22 अप्रैल 1925 को हुआ था। संघ की स्थापना सितंबर 1925 में हुई थी। रामभाऊ की स्कूली शिक्षा पहले अहमदनगर और बाद में अंमलनेर में हुई। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा अंमलनेर से उत्तीर्ण की थी। उसके बाद रामभाऊ ने वर्धा स्थित जीएस कॉलेज से बी.कॉम. की डिग्री हासिल की थी। शिक्षा पूरी करने के बाद 1946 में रामभाऊ ने संघ का प्रचारक बनने का फैसला किया। प्रचारक जीवन का अमृत महोत्सव संपन्न कर चुके रामभाऊ संघ से जुड़ी कई घटनाओं के साक्षी रहे हैं। पिछले साल रामभाऊ ने स्वतंत्रता दिवस पर संघ मुख्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *