ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रोहतक : पार्टटाइम जॉब के नाम पर 28 लाख की ठगी

रोहतक, 19 जुलाई । पार्ट टाईम जॉब के नाम पर धोखाधडी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने एक युवक से 28 लाख रुपये से अधिक ठग लिये। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट के नेतृत्व में अलग से एक टीम गठित की है।

पुलिस के अनुसार गांव मोरखेड़ी निवासी रोहित के फोन पर पार्ट टाइम जॉब करने का मैसेज आया और उसे एक टॉस्क पूरा करने को कहा। रोहित ठगों के चक्कर में आ गया और एक के बाद एक टॉस्क पूरा करने लग गया। इस दौरान ठगों ने उससे धीरे धीरे करीब 28 लाख से अधिक रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित ने सांपला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जांच साइबर सेल को सौंपी गई और उसके बाद साइबर टीम ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रोहित ने साइबर पुलिस को जिन खातों से रुपये भेजे हैं, उनकी डिटेल भी दी हैै। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है और इस बारे में एक्सपर्ट के नेतृत्व में जांच सौंपी हैै। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *