ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चेम्बर आफ इंडस्ट्रीज के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने आरएन सिंह

उद्यमियों के संगठन चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के चुनाव में आरएन सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष के अलावा गोरखनाथ और गीडा क्षेत्र की कार्यकारिणी में अलग-अलग पदाधिकारी चुने गए। प्रवीण मोदी को गीडा क्षेत्र और राजकुमार वालानी को गोरखनाथ क्षेत्र का उपाध्यक्ष चुने गए। भोला जायसवाल को गोरखनाथ क्षेत्र का जबकि आकाश जालान को गीडा क्षेत्र का महासचिव चुना गया है। इसी तरह अमित बथवाल को गोरखनाथ क्षेत्र व विनय अग्रवाल को गीडा क्षेत्र का सचिव निर्वाचित हुए। गोरखनाथ क्षेत्र के संयुक्त मंत्री के रूप में देवानंद मीरपुरी व अरुण खट्टर और गीडा क्षेत्र के संयुक्त मंत्री के रूप में राजू कुमार सिंह व उमेश छापड़िया का चुनाव किया।

रंजीत बदलानी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य गोरखनाथ क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय जायसवाल, आदित्य जायसवाल, सुमित कक्कड़, मनोज अग्रवाल, अंबुज अग्रवाल व अंकित अग्रहरि का चुनाव किया गया। इसी तरह गीडा क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अतुल कुमार सिंह, धीरज मस्करा, संजय सिंह कौशल किशोर निगम, नवीन कुमार अग्रवाल व संदीप कुमार शर्मा को चुना गया। उद्यमियों के हित में जारी रहेगी लड़ाई चैंबर के अध्यक्ष आरएन सिंह ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के हित में लड़ाई जारी रहेगी। उनकी समस्याओं को पुरजोर तरीके से अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। विकास कार्य में उद्यमी पूरी सहयोग करेंगे लेकिन उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *