ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नदियों में जलवृद्धि के कारण हो रहे कटाव की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के अध्यक्षता में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार, काढ़ागोला एवं सालमारी तथा कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल कटिहार एवं लघु सिंचाई प्रमंडल कटिहार के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

इस अवसर पर तीनो बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं से जिला में प्रवाहित होनेवाली विभिन्न नदियां जैसे गंगा, महानंदा एवं कोसी में हो रहे जल वद्धि का नियमित रूप से निगरानी करने, जलवृद्धि के कारण नदी में हो रहे कटाव के रोकथाम हेतु किये जा रहे कटाव निरोधी कार्य, सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए नहर के माध्यम से किसानों के खेेतों में पर्याप्त मात्र में जलापुर्त्ति जैसे विभिन्न मुद्दो पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अभियंताओं ने जिला के संवेदनशील कटाव क्षेत्रों भोलामारी, बाघमारा एवं कुर्सेला इत्यादि स्थलों पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य के अद्यतन स्थिति के संबंध में डीएम को जानकरी दी। जिलाधिकारी ने कार्य में प्रगति लाने एवं जिला में प्रारंभ किये गाए कटाव निरोधी कार्य को बाढ़ से पहले पूर्ण कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता के द्वारा नदियों में हो रहे जलवृद्धि एवं जलवृद्धि के कारण हो रहे कटाव के रोकथाम हेतु अबतक किये गए कार्य की अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं सिंचाई प्रमंडल एवं लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यापालक अभियंता द्वारा सुखाड़ से निपटने हेतु किसानों को खेतों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए किये गए तैयारियां के संबंध में अवगत कराया गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता सिंचाई एवं लघु सिंचाई प्रमंडल को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया कि कटिहार जिला में अल्प वर्षा होने की स्थिति में किसानों को खेती हेतु नहर के माध्यम सें पर्याप्त मात्र में जलापुर्त्ति की जाती है। लेकिन किसी कारणवश नहर के बांध कमजोर होने या क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसान हेतु उपलब्ध कराये जा रहे जल किसानों के खतों तक नहीं पहुँचता है, वैसे क्षतिग्रस्त नहर के बाँध का सर्वेक्षण कराकर मरम्मति कार्य प्रारंभ कराने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पंचायतवार नहरों का नक्शा तैयार कराने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *