ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओप्पो ने लॉन्च किया नया रेनो 10 5जी टेलीफ़ोटो कैमरा के साथ

स्मार्ट डिवाइस ब्रांड ओप्पो ने घोषणा की है कि उसका रेनो10 5जी मात्र 32 हजार 999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अल्ट्रा-स्लिम बॉडी वाला रेनो10 5जी आइस ब्लू और सिल्वर ग्रे रंग में उपलब्ध होगा। यह एक 3डी कर्व्ड बॉडी के साथ वज़न में हल्का और पकड़ने में आसान होगा। इसमें बॉर्डरलेस और इमर्सिव व्यूइंग अनुभव के लिए 120 हर्ट्ज़ का 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात दिया गया है। इसका डिस्प्ले ड्रैगनट्रेल स्टार 2 है और बैक में मजबूत पॉलीकार्बाेनेट बॉडी है। यह 950 निट्स की एचडीआर ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे धूप में भी साफ और स्पष्ट विज़ुअल मिलते हैं। साथ ही, आपको बेहतर सराउंड साउंड अनुभव के लिए इसमें डिराक द्वारा परीक्षण किए गए रियल ओरिजिनल साउंड टेक्नोलॉजी के साथ ड्युअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। साथ ही 30 मिनट में हैंडसेट को 70 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा ओप्पो का पुरस्कार विजेता बैटरी हेल्थ इंजन (बीएचई) करंट और वोल्टेज को समझदारी से कंट्रोल करते हुए रियल टाइम मॉनिटरिंग के साथ चार्जिंग का जीवनकाल बढ़ा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *