October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिविल डिफेंस वालंटियरों को विभाग द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने पर राजस्व मंत्री ने जताई नाराज़गी

सिविल डिफ़ेंस वालंटियरों को विभाग द्वारा कई महीनों से वेतन न मिलने पर राजस्व मंत्री आतिशी ने नाराजगी जताई है। आतिशी ने विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों से सिविल डिफेंस वालंटियर वेतन न देने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान राजस्व सचिव को एक सप्ताह के भीतर सभी सिविल डिफेंस वालंटियर का वेतन जारी करने के निर्देश दिए है।

प्रधान सचिव (राजस्व) को दिए आदेश में, आतिशी ने सिविल डिफेंस वालंटियरों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभाग को वित्त विभाग के साथ तुरंत समन्वय करने की बात कही है। उन्होंने कहा, “मेरे संज्ञान में आया है कि सिविल डिफेंस वालंटियर विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें पिछले कई महीनों से अपना वेतन नहीं मिला है। यह स्थिति चौंकाने वाली है, और इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।”

राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के दौरान सिविल डिफेंस वालंटियर द्वारा निभाई गई भूमिका असाधारण थी। तब उन्होंने लाखों दिल्लीवालों की मदद की। उन्होंने लोगों को संगठित करने और जरूरतमंद लोगों तक राहत सेवाएं पहुंचाने में सरकार का समर्थन किया है। उनका समर्पण और प्रतिबद्धता सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में जब बाढ़ आई तो उस दौरान भी सिविल डिफेंस वालंटियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। सिविल डिफेंस वालंटियरो ने हर राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने और उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था करने का काम किया।

ऐसे में ऑन ड्यूटी रहने के बाद भी इनका वेतन जारी नहीं करना सही नहीं है। प्रधान राजस्व सचिव इसपर तुरंत संज्ञान ले और वित्त विभाग से समन्वय कर 7 दिन के भीतर सभी सिविल डिफेंस वालंटियर का वेतन जारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.