ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेवंत रेड्डी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तेलंगाना के नये मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 01 बजे रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। रेड्डी निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने 64 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *