ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुष्कर्मी फूफा गिरफ्तार, 3 साल की मासूम के साथ किया था दरिंदगी

नवादा, 4 जुलाई नवादा जिले के नारदीगंज इलाके के एक गांव में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म मामले का राजफाश पुलिस ने कर दिया है। दुष्कर्मी पीड़िता का फूफा है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नवादा पुलिस ने बताया कि सुनील मांझी, उम्र- 35 वर्ष, पिता राम प्रसाद मांझी निवासी सिंकदरपुर, थाना-नगर, जिला-नवादा वर्तमान दलित टोला पंचाना, थाना-नारदीगंज, जिला-नवादा को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार परिजन व आसपास के लोगों से कड़ाई से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दुष्कर्मी उसका फूफा ही है। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। घटना के बावत महिला थाना नवादा में प्राथमिकी पॉक्सो एक्ट दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार 2 जुलाई 24 की रात बच्ची अपने स्वजनों के साथ घर में सो रही थी। रात में परिजनों की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब थी। परेशान परिजन रात में ही उसे ढूंढने लगे। नहीं मिली तो सूचना नारदीगंज थाना को दी। पुलिस पहुंची और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। प्रयास बेकार गया। बुधवार की सुबह में बच्ची नदी किनारे बेसुध हालत में पाई गई। पुलिस व परिजनों ने बच्ची को चिकित्सीय जांच व इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया था।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का राजफाश करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *