October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राशनकार्ड को आधार से जोड़ने की तारीख 29 फरवरी तक बढ़ी

राशनकार्ड को आधार संख्या से जोड़ने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उपभोक्ता आगामी 29 फरवरी तक राशनकार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के दृष्टिगत उपभोक्ताओं के राशनकार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। इसके लिए ईकेवाईसी की तिथि बढ़ाकर 29 फरवरी, 2024 की गई है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यह भी सुुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो। उन्होंने किसी कारणवश पंजीकरण न कर सकने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ईकेवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें।

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा न करने पर राशन कार्ड को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा तथा आधार उपलब्ध करवाने पर ही पुनः शुरू किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थी अपना सक्रिय मोबाइल नम्बर विभाग से साझा कर खाद्यान्नों से सम्बंधित सूचना प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वे पारदर्शिता पोर्टल अथवा विभागीय बैवसाइट पर स्वयं भी अपना नम्बर अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.