ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज विस चुनाव: राष्ट्र भक्त दल चुनावी रण में उतारेगी अपने प्रत्याशी

राजस्थान में अगले माह नवम्बर में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों में तीसरे विकल्प के रूप में राष्ट्र भक्त दल ने चुनावी बिगुल बजा दिया है और चुनावी रण में अपने भागीदारी निभाते हुए सुशासन व ईमानदार सरकार देने के वादे के साथ सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयार कर ली है। पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी चुनाव घोषणा पत्र भी कर दिया है।

राष्ट्र भक्त दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय वैद्य ने बताया कि राष्ट्र भक्त दल राजस्थान में निशुल्क शिक्षा,पानी और प्रत्येक परिवार को एक करोड रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सहित कई मुद्दों में लेकर राजस्थान में दौ सौ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उनकी राष्ट्र भक्त दल सभी धर्मों को लेकर चलेगी और किसी भी राजनीतिक पार्टियों से गठबंधन नहीं करेगी और न ही समझौता करेंगी। उनकी राष्ट्र भक्त दल में ईमानदार और जनता के हक के लिए लडने वाले कार्यकर्ताओं को राजस्थान में मौका दिया जा रहा है। अगर राजस्थान में उनकी सरकार बनती है तो प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा हर हिन्दू के लिए राष्ट्र भक्त निःशुल्क कोर्ट केस भी लडा जाएगा। साथ ही हर गांव में डिजिटल लाईब्रेरी और खेल का मैदान बनाए जाएगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार कुमावत ने बताया कि राजस्थान की जनता की भलाई के लिए, राजस्थान के विकास के लिए,बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए, महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए चुनावी समर में ज़रूर उतरेगी और अपनी सरकार बनाएगी।

चुनाव प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और पार्टी की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए था, जो राष्ट्र भक्त दल के रूप में लोग देख रहे है। जिसके चलते राष्ट्र भक्त दल प्रदेश में पूरी ताकत के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि राष्ट्र भक्त दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय वैद्य ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी राजकुमार गौतम,प्रदेश अध्यक्ष श्रवण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल लोर-वाडिया, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक जैन, प्रदेश प्रभारी राजू वैष्णव, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंद मीणा, प्रदेश प्रवक्ता पं. बीनू शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष मिथलेश, युवा मोर्चा सचिव रोहित शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष शर्मिला यादव, महिला मोर्चा सचिव हिमानी शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया लाल और प्रदेश किसान मोर्चा सचिव राजेन्द्र शर्मा को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *