ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्वी चंपारण के रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर नौ राज्य के सांस्कृतिक विकास पर देंगे सलाह

जिले के प्रसिद्ध रंगकर्मी व साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर बिहार सहित देश के नौ राज्यों के सांस्कृतिक विकास के लिए सलाह देंगे।इसके लिए उन्हे अगामी 20 नवम्बर को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के शासक दल बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है,कि इस बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आंनद बोस करेंगे जबकि ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुबरदास इसमे बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।इस अवसर पर बिहार,असम,झारखंड,मणिपुर ओडिशा,सिक्किम,त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल एवं संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह राज्य सरकारों के सचिव स्तर के पदाधिकारियों के अलावे इन राज्यों के चुने हुए कला-विशेषज्ञों भी उपस्थित रहेगे। यहां बता दे कि मोतिहारी निवासी प्रसाद रत्नेश्वर चालीस वर्षों से रंगमंच पर सक्रिय हैं। वे बिहार के पहले ऐसे कलाविद हैं जिन्हें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का सदस्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *