ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामोजी समूह के संस्थापक रामोजी राव का निधन

रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव (88) का आज सुबह 4ः50 बजे निधन हो गया। उन्हें 05 जून को सांस लेने में तकलीफ की वजह से हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

फिल्म सिटी आवास पर परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देंगे। जाने-माने उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रामोजी राव को आइकॉनिक मीडिया बैरन और फिल्म मुगल कहा जाता था। उनका पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके दिल में एक स्टेंट लगाया और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था। खास बात यह है कि रामोजी राव को कुछ साल पहले कोलन कैंसर हुआ था। इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *