ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा में राहुल गांधी का बड़ा दावा: ‘भारत-अमेरिका डील में किसानों के हित कुचले, भारत माता को बेच दिया’; पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू और सुधांशु त्रिवेदी ने किया पलटवार

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते में भारतीय किसानों के हितों को कुचल दिया गया है और ऐसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया, न ही आगे कोई करेगा।राहुल गांधी ने कहा, “भारत-अमेरिका डील बराबरी की शर्तों पर नहीं हुई। सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है।” उन्होंने दावा किया कि डील के कारण किसानों को नुकसान हुआ है और यह देश के हितों के खिलाफ है।
पीयूष गोयल ने दी किसानों की सुरक्षा की गारंटीराहुल के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सफाई पेश की। गोयल ने कहा, “वाणिज्य मंत्री के रूप में मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि सभी निर्णय हमारे किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। उनके हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है।”सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल पर साधा निशानाबीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान को “जहरीला झूठ” करार दिया। त्रिवेदी ने कहा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लगता है कि वे जहरीले झूठ फैलाकर विदेश चले जाने में विश्वास रखते हैं। संसदीय कार्यवाही के दौरान उनका व्यवहार सुस्त रहा है। सदन में कांग्रेस पार्टी का व्यवहार सड़क किनारे होने वाले हंगामे से कमतर नहीं था। ऐसा आचरण संसदीय परिवेश के लिए अशोभनीय है। हमने देखा कि कैसे महिलाओं को ढाल बनाकर लोग सत्ता पक्ष की ओर बैनर लेकर बढ़े, जिससे शाहीन बाग की यादें ताजा हो गईं।”किरेन रिजिजू ने कहा – राहुल के भाषण से असंसदीय हिस्से हटाए जाएंगेकेंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के पूरे भाषण पर सवाल उठाए। रिजिजू ने कहा, “बजट पर भाषण देते हुए राहुल गांधी बिना किसी तर्क, बिना किसी सबूत और बिना किसी पूर्व सूचना के आरोप लगा रहे हैं। उनके पूरे भाषण में जो भी गलत बातें कही गई हैं, सब कुछ हटा दिया जाएगा। उन्होंने जो असंसदीय शब्द इस्तेमाल किए हैं, उन्हें भी हटा दिया जाना चाहिए।”रिजिजू ने आगे कहा, “मैंने उन्हें याद दिलाया कि कोई इस देश को बेच नहीं सकता, कोई इसे खरीद नहीं सकता। तब राहुल गांधी ने कहा कि किसी ने भारत को बेचा है और किसी ने भारत को खरीदा है। कोई भारत को खरीदने या बेचने के बारे में सोच भी नहीं सकता।”अश्विनी वैष्णव का डेटा प्रोटेक्शन पर बयानकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। वैष्णव ने कहा, “भारत का डेटा बहुत ही सुदृढ़ कानूनी स्वरूप में है। डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत है। भारत के जितने सेंसटिव सेक्टर हैं, उनके अपने-अपने रेगुलेशन हैं। इस तरह के आरोप लगाने से पहले चीजों को ऑथेंटिकेट करना चाहिए।”राहुल गांधी के इस बयान से सदन में हंगामा बढ़ गया है और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह डिबेट बजट सत्र के दौरान और तीखी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *