ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिला कराटे चैंपियनशिप में आर. बी. मार्शल आर्ट्स अकादमी ने 9 स्वर्ण सहित जीते 15 पदक

वाराणसी स्थित आशापुर में रविवार को जिला कराटे चैंपियनशिप एवं सेलेक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें वाराणसी के आर. बी. मार्शल आर्ट्स अकादमी के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीता। अकादमी के 9 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 3 ने रजत और तीन ने कांस्य पदक हासिल किया

अकादमी के मुख्य कोच अरविंद कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिता में एकेडमी की टीम दूसरे स्थान पर रही, साथ ही 12 खिलाड़ियों का चयन वाराणसी कराटे टीम में हुआ है और ये खिलाड़ी आगामी राज्य प्रतियोगिता, जो कि 20 और 21 अप्रैल 2024 को लखनऊ में आयोजित होगी , वाराणसी टीम का प्रतिनिधित्व करेंग ।

आर. बी. मार्शल आर्ट्स अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ी:-

स्वर्ण पदक- अदिति सोनकर, शिवेश शर्मा, वैष्णवी तिवारी, विमलेश यादव, अनुष्का कुमारी, धैर्य बरनवाल, वैदिक सिंह, राज पांडेय, खुशी मजूमदार।

रजत पदक- भूमि राय, तन्मय, शुचय कुमार मिश्रा।

कांस्य पदक- आरना गुप्ता, शिवानी गुप्ता, विष्णु तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *