• April 23, 2026

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- विपक्षी नेताओं का किया अपमान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान यहां जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी योग्य व संघर्ष करने वाले विपक्ष के नेताओं का अपमान किया। मणिपुर में 77 दिन से हिंसा हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर कोई बयान नहीं दिया। कल एक भयावह वीडियो सामने आने के बाद मजबूरी में बयान दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय कांग्रेस की नींव स्वतंत्रता आंदोलन से पड़ी थी। वो सत्य की लड़ाई है। हमारी राजनीति की पूरी नींव उसी सत्य में है। हमारे देश की परंपरा रही है कि हम नेताओं में सरलता, सभ्यता और सच्चाई ढूंढ़ते हैं। आजकल अहंकार की राजनीति चलती है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज करते हुए मध्य प्रदेश की जनता के लिए 6 गारंटी भी दी। साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार बनेगी तो प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महिलाओं को पांच सौ रुपये में सिलेण्डर देने और सौ यूनिट बिजली फ्री में देने की गारंटी देती है। हमारी जहां-जहां सरकारें हैं वहां जो गारंटी दी, वह निभाई जा रही हैं, चाहे कर्नाटक में, चाहे हिमाचल या राजस्थान।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसों से खरीदी सरकार है। ऐसे में प्रदेश में लूट व घोटाले तो होंगे ही। आज में आपके मुद्दों पर बात करने आई हूं। आज सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई है। जब टमाटर डेढ़ सौ में खरीद नहीं सकते। जब घर में बारिश हो रही है, मरम्मत महंगी हो रही है। फीस भरना मुश्किल हो गया है।

छह गारंटीः पुरानी पेंशन लागू करेंगे, महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। 200 यूनिट पर बिल आधा किया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाई जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *