ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महिला लाभार्थियों ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री विशेष विमान एयर इंडिया वन से जैसे ही विमानतल पर उतरे, वहां पहले से मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से आगे बढ़कर अगवानी की। विमानतल पर केन्द्रीय मंत्रियों, राज्यमंत्रियों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारियों के साथ लाभार्थी महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कुछ देर मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के चापर हेलीकाॅप्टर से गंजारी के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों को 1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इसके बाद सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ, सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं से अलग-अलग संवाद करेंगे। यहीं, प्रधानमंत्री अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअल जुडेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *