ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धान 1121 बनी किसानों के लिए पीला सोना

धान 1121 के भाव निरंतर बढ़ रहे है। किसानों के लिए इस बार धान 1121 पीला सोना साबित हो रही है। इस साल बीते साल की अपेक्षा 700 रुपए प्रति क्विंटल तक अधिक भाव किसानों को प्राइवेट परचेजर पर मिल रहे है। किसानों को 5 हजार पार भाव होने की उम्मीद आने वाले दिनों में है। किसानों के लिए इस बार दीपावली का पर्व भाव बढऩे से खुशी लेकर आने वाला बन गया है।

मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक मंडी में 98023 क्विंटल धान 1121 आ चुकी है। भाव इन दिनों 3750 से लेकर 4731 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे है। बीते साल इन दिनों 2921 से लेकर 4051 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे थे। फसल के भाव बढऩे से बाजारों में भी इस बार रौनक नजर आ रही है। शहर का बाजार ग्रामीण अंचल पर निर्भर है। ग्रामीण अंचल से ही लोग खरीददारी त्योहार पर करने उचाना के बाजारों में आते है। फसल का उत्पादन, भाव अच्छा हो बाजारों में रौनक होती है। इस बार दुकानदारों के चेहरे भी फसल के भाव बढऩे से खिले है।

किसान गजे सिंह, मंगत, सुखपाल ने कहा कि इस बार 1121 के भाव बढऩे से किसानों के चेहरे खुश है। निरंतर भाव बढ़ रहे है ऐसे में दीपावली से पहले किसानों की दीपावली मन रही है। भाव अच्छे होंगे तो परिवार के लिए त्योहार से पहले खरीददारी कर सकेंगे। किसान पूरी तरह से खेती, भाव पर निर्भर होता है। इस बार भाव सीजन की शुरूआत से बढ़ रहे है। फसल भी मंडी में आते ही बिकने से किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कुमार ने बताया कि फसल की खरीद के पुख्ता प्रबंध है। किसानों, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। भाव भी बीते साल की अपेक्षा 1121 धान के अधिक किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *