ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर की गई प्रार्थना

चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर पूरा देश प्रार्थना कर रही है। इस मिशन की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बुधवार को श्री अद्वैत स्वरूप विचार आश्रम मंदिर फतेहाबाद के संत महात्माओं व संगतों द्वारा बुधवार सुबह विशेष प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर श्री विचार आश्रम मंदिर के प्रमुख संत विचार सेवानंद जी महाराज, शाम प्रेमानंद जी, विनीत प्रेमानंद जी, निष्काम सेवानंद जी एवं दिव्या विचारानंद जी महाराज ने इसे भारत देश के लिए गर्व की पल बताया और कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग होने से भारत का गौरव पूरे विश्व भर में फैलेगा। प्रार्थना सभा में मौजूद भाजपा शहरी प्रधान शम्मी ढींगड़ा व विचार आश्रम सेवादल के प्रधान कृष्ण वधवा ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना करते हुए कहा कि चन्द्रयान 3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत को देखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि प्रार्थनाएं परिणाम दिखाएंगी और चन्द्रयान-3 चन्द्रमा पर तिरंगा फहराने में सफल होगा।

चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग के लिए किया गायत्री मंत्र का उच्चारण

फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय, फतेहाबाद व राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा के छात्र व छात्राओं ने बुधवार को चन्द्रयान 3 की सफल अवतरण के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दोनों महाविद्यालयों के लगभग 1500 छात्रों ने अपनी-अपनी कक्षाओं से एक सुर में लगभग सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों की दुआयें इसरो व देश के सभी वैज्ञानिकों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *