ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इंदौर-भोपाल समेत 30 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश इस बार नौतपा में जमकर तपा, लेकिन जैसे ही नौतपा खत्म हुआ, आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले दो दिन से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के 30 जिलों में आज यानि शनिवार को बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। जबकि निवाड़ी और छतरपुर जिलों में गर्मी का असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ऐसा मौसम बन रहा है।

इससे पहले शुक्रवार-शनिवार की रात धार, रतलाम, कटनी, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दमोह में 45.5 डिग्री, निवाड़ी के पृथ्वीपुर में 45.1 डिग्री और शिवपुरी में 45 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव, टीकमगढ़, सागर, राजगढ़, सिंगरौली, बड़वानी, गुना और खजुराहो में तापमान 44 डिग्री के पार रहा। बड़े शहरों की बात करें, तो भोपाल में 41.4 डिग्री, इंदौर में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 43.8 डिग्री, जबलपुर में 42.8 डिग्री और उज्जैन में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *