ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली की फूड फैक्टरी में आग, तीन की मौत

 दिल्ली के नरेला इलाके में रात तीन बजे एक फूड फैक्टरी में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। यह फैक्टरी इलाके के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में है।

बताया गया है कि आग बॉयलर फटने से लगी। झुलसे लोगों को सबसे पहले सत्यवादी राजा हरिशचंद्र हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। पुलिस को गैस लीक होने की भी आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *