ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छात्र के अपहरण मामले में 12 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बस्ती, 13 जुलाई। जनपद में प्रतियोगी छात्र के अपरहणकर्ताओं की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। वारदात को 12 घंटे से भी ​अधिक का समय हो गया और अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में भाजपा नेता नरेंद्र सिंह के पुत्र पर आरोप है। पुलिस ने छात्र नेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस की मानें तो लालगंज थानाक्षेत्र के सुकरौली का छात्र मोहित यादव पिकौरादत्तूराय मोहल्ले में अविनाश के मकान में किराए पर रहता है। शुक्रवार देर शाम पांच बाइक सवार उसके मकान पर पहुंचे और उसे जबरन उठा ले गए। मकान मालिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी एपीएन कॉलेज के छात्रनेता आदित्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के ठिकानों की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *