October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने खोए 353 मोबाइल जनता को लौटाए

देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोए हुए करीब 55 लाख रुपये कीमत के कुल 353 मोबाइल फोन शुक्रवार को आईजी गढ़वाल व एसएसपी ने जनता को लौटाए हैं। शुक्रवार को सीसीआर भवन में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल रेंज आईजी करण सिंह नगन्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आमजन एवं यात्रियों के खोए हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 353 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने ये मोबाइल फोन बरामद किए। इसमें से कई मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों से आये तीर्थ यात्रियों के हैं, जबकि कुछ मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों के हैं। साइबर सेल टीम ने समस्त थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के विवरण के आधार पर मोबाइल फोनों को बरामद करने के लिए सर्विलांस व अन्य माध्यमों की मदद ली। प्राप्त हुई लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा मोबाइलों को हरिद्वार मंगाया गया। विगत वर्ष से खोए हुए मोबाइलों को बरामद करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा अब तक कुल 01 करोड़ 61 लाख बाजार कीमत के कुल 1376 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.