ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गंगा से अज्ञात युवक का शव बरामद

 गंगा में बह कर आये एक अज्ञात युवक का शव ऋषिकेश के साईं घाट से सोमवार को जल पुलिस ने बरामद किया है।

जल पुलिस के हेड कांस्टेबल हरीश गुसाईं ने बताया कि सोमवार की सुबह विशाल खैरवाल निवासी ऋषिकेश ने सूचना दी कि साईं घाट से 200 मीटर पहले गंगा में एक अज्ञात युवक का शव बहकर आया हुआ है। सूचना पर जल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शव करीब सात से दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृत युवक की उम्र 30 से 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हुई हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *