ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रैली निकाल ऊर्जा बचाने के प्रति किया जागरूक

राजकीय उच्च विद्यालय सैड की मुख्य अध्यापिका सुषमा रानी की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत ऊर्जा बचाओ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुदर्शन कुमार शर्मा थे साथ आए सत्य प्रकाश शर्मा और कृष्ण पाल शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्य अध्यापिका ने अन्य शिक्षकों के साथ मुख्य अतिथि का हार पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अध्यापिका व अतिथिगण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू हुई और पूरे गांव का भ्रमण करते हुए अपने नारों पोस्टरों के माध्यम से बिजली की बचत करने के लिए जागरूक किया और स्कूल के प्रांगण में रैली संपन्न हुई। मुख्य अध्यापिका ने ऊर्जा बचाने के विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया कि आज के समय में ऊर्जा बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ग्लोबल ऊर्जा आवश्यकताओं के बढ़ते प्रश्न के सामने हमें सावधानी पूर्वक और सही तरीके से ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचाने के लिए हमें अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने की आवश्यकता है। जैसे हमें अपने घरों में एलईडी बल्ब का उपयोग करना, अपूर्ण उपकरणों को बंद करना ताकि हमारी आने वाली पीढियों के लिए एक स्वच्छ सुरक्षित और समृद्ध विश्व बने। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मास्टर देसराज, पवन कुमार, गणेश कुमार, स्वर्ण देवी, सोहनलाल, लवली देवी, पुनीत कुमार, रजनी देवी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *