ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिंदुस्तान शिव सेना ने तीर्थयात्रियों पर आतंकवादी हमले की निंदा की, मृतकों की परिजनों से सहानुभति जताई

 हिंदुस्तान शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कपूर ने जम्मू संभाग के रियासी जिले में हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शिवखोड़ी के समीप तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आतंकवादियों को नापाक व कायराना हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।

जम्मू में जारी बयान में हिंदुस्तान शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत कपूर ने यह बात कही। उन्होंने तीर्थयात्रियों की बस पर आंतकवादीयो द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस अमानवीय हमले की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है। इस आतंकी हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और हमले के बाद बस खाई में गिर गई जिससे 33 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्थ्वस्थ होने की भी कामना की। उन्होंने कहा कि यह हमला जम्मू संभाग में तनाव पैदा करनने के उद्देश्य से आतंकवादियों द्वारा सीमा पार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 29 जून से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के उद्देश्य से भी यह हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि खूफिया एजेंसीयों को भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को सुचारू ढंग से संचालित किया जा सके।

विक्रांत कपूर ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाक प्रायोजित आंतकवादियों को अपनी नापाक व कायराना हरकतों से बाज आने की भी चेतावनी जारी की है। वहीं हिन्दुस्तान शिव सेना के वरिष्ठ नेता बाबा राम कैथ, रोहन, अभिषेक, हिमांशु, अमित, महिला विंग नेता ज्योति देवी और अन्य भी इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *