ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर चारपाई पर सो रहे है युवक की मौत

जिले के बिनवार थाना क्षेत्र के उझौली गांव में रविवार की देर रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मृतक के परजनों का आरोप है कि खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत की घटना हुई है। मृतक के बेटे का यह भी आरोप है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बैक करते समय आरोपियों ने रास्ते में बंधी भैंस को तो हटा दिया था,लेकिन उसके पिता को नहीं हटाया, जिसकी वजह से ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर उनकी मौत हो गई।

गांव उझौली के रहने वाले मुकेश कुमार नाम का व्यक्ति घर के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहा था। मुकेश के परिवार वालों ने बताया कि मुकेश ने अपने प्लांट में मिट्टी डलवाने के लिए गांव के ही योगेश नाम के व्यक्ति को ठेका दिया था। रविवार रात को किसी समय योगेश के ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी लेकर आया बैक करते समय मुकेश की चारपाई पर चढ़ गया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल जिस ट्रैक्टर ट्राली से हादसा हुआ है उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। बिनावर थाना अध्यक्ष का कहना है कि परिवार वाले जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *