ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामपुर डूंगरपुर मामले में एक केस में सपा नेता आजम को मिली राहत

। एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को डूंगरपुर बस्ती से जुड़े एक केस में अपना फैसला सुनाते हुए सुबूतों के अभाव में आजम खां समेत सभी आरोपित को दोषमुक्त कर दिया है। इस प्रकरण से जुड़े दो केस में आजम जहां बरी हो चुके हैं, वहीं दो अन्य मामले में उन पर सजा और जुर्माना लग चुका है।

सपा नेता के अधिवक्ता जुबैर खां ने बताया कि विशेष एमपी-मएलए ने इस मामले में बीते दिनों सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया है। सोमवार को उसकी सुनवाई करते हुए आजम खां समेत सभी आरोपितों को बरी किया है। फिलहाल सपा नेता आजम खान सीतापुर की जेल में बंद हैं और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती के लोगों ने गंज थाना में बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में तकरीबन 12 मुकदमे दर्ज कराए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *