ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने की पुलिस की है फुलप्रूफ तैयारी

रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पलामू जिला प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। जुलूस के रूट पर नजर रखने के साथ-साथ उपद्रवियों से भी निपटने की तैयारी की गई है। इस कड़ी में अपनी तैयारी को परखने के लिए पलामू पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाइन स्टेडियम में मॉक ड्रिल किया।

पुलिस के ही जवान उपद्रवी बनकर सामने आए और उनसे निपटने के लिए पुलिस जवान और पदाधिकारियों ने हर तैयारी को जांची। पुलिसकर्मियों ने टियर गैस छोड़ने, लाठी चार्ज की, आपाता स्थिति में भीड़ को रोकने के लिए फायरिंग की, फायर ब्रिगेड ने वाटर कैनन से स्थिति से निपटने की अपनी तैयारी को अंतिम रूप दिया। एंबुलेंस से घायल उपद्रवियों को अस्पताल लेे जाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

जिले के सभी प्रखंडों में रामनवमी पर्व के मद्देनजर शोभायात्रा जुलूस निकाला जाता है। ऐसे में पुलिस की कोशिश है कि हर स्तर पर तैयारी पूरी रहे। किसी एरिया में अगर उपद्रवियों की हरकत सामने आती है तो पुलिस तत्काल उनसे निपट सके।

जिले के एसपी रीष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि पलामू पुलिस ने मॉक ड्रिल अभ्यास किया। जिले भर में विभिन्न स्थानों से रामनवमी पर शोभा यात्रा जुलूस निकाला जाता है। सुरक्षा और एहतियातन पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है। इसी के मद्देनजर उनके निर्देशानुसार पुलिस लाइन परिचारी प्रवर के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान दंगा रोधी उपकरणों की जांच और अभ्यास भी किया गया। इसी के साथ आसू गैस के गोले और वाटर कैनन का अभ्यास किया गया। एसपी ने कहा कि उनकी हर स्तर पर तैयारी पूरी है। रामनवमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *