ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुठभेड़ में गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान एक गोकश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल भी हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक तमंचा, चोरी की पिकप गाड़ी तथा गोकशी करने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस उपायुक्त ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि पुलिस अबल पुर बम्बे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गौकश अमराला जाने वाले बम्बे की पटरी पर खेतों में गौकशी करने वाले हैं। इस सूचना पर भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गोकश रस्सी से बंधी हुई गाय को काट रहे थे। मौके पर हम पुलिस वालों को देखते ही दोनों गोकश पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे और पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायर किया। इससे एक गौकश घायल हो गया। एक अन्य गोकश मौके से फरार हो गया।

पकड़े गये घायल गोकश ने अपना नाम रिहान निवासी ग्राम त्यौडी 13 बिस्वा थाना भोजपुर गाजियाबाद बताया और अपने भागे हुए साथी का नाम वकील निवासी कलछीना भोजपुर बताया। पकडे गये गोकश के कब्जे से एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो खोका कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा चोरी की महेन्द्रा पिकअप गाड़ी व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *